फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बामटा चौक पर युवक से पकड़ा 32.15 ग्राम चिट्टा

बामटा चौक पर युवक से पकड़ा 32.15 ग्राम चिट्टा

Thu, 28 Feb 2019 09:38 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 28 Feb 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
बामटा चौक पर युवक से पकड़ा 32.15 ग्राम चिट्टा
बिलासपुर। सुरक्षा ब्रांच बिलासपुर की टीम ने बामटा चौक पर एक युवक से 32.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। टीम के साथ नगर सुधार सभा के पदाधिकारी भी मौजूद थे। चिट्टे के साथ पकड़े गए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरक्षा ब्रांच बिलासपुर की टीम बामटा चौक पर खड़ी थी। वीरवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से पैदल बिलासपुर की तरफ आ रहा था। जैसे ही युवक ने पुलिस को देखा तो वह डर गया व वहां से भागने लगा। इस दौरान उसने जेब से काले रंग का पैकेट नीचे फेंका। इसी दौरान वहां पर नगर सुधार समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार व उपप्रधान संजीव ढिल्लो भी पहुंच गए। युवक को भागते हुए पकड़ लिया गया। जब पैकेट की तलाशी ली तो उसके अंदर चिट्टा निकला। वजन करने पर चिट्टा 32.15 ग्राम निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान घुमारवीं के बल्ह-चुराणी गांव के सचिन चंदेल पुत्र पाल चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है कि इतनी बड़ी मात्रा में आरोपी चिट्टे की सप्लाई कहां से लाया व कहां लेकर जा रहा था। पुलिस टीम में ब्रांच के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल राजेश, बाबूराम, मनीष शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed