फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जुखाला में चरस के साथ पकड़ा एक व्यक्ति

जुखाला में चरस के साथ पकड़ा एक व्यक्ति

Wed, 28 Nov 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जुखाला में चरस के साथ पकड़ा एक व्यक्ति
police arrest
बिलासपुर। सदर पुलिस की गश्त टीम ने जुखाला के पास शिमला-धर्मशाला रोड पर चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सदर पुलिस की एक टीम धर्मशाला-शिमला हाईवे पर गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को एक व्यक्ति अपनी ओर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। उसने जेब से सामान निकाल कर फेंकना चाहा लेकिन पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो वह चरस निकली। जब पुलिस ने उसका वजन किया तो वह 158 ग्राम निकली। पुलिस ने उसी समय आरोपी मनोज कुमार दयोली को हिरासत में ले लिया। जबकि चरस को भी कब्जे में ले लिया। टीम में सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र, हैंड कांस्टेबल सुरेंद्र, कांस्टेबल सुमित, राजेश, श्याम, प्रियंका, गृह रक्षक सुरेंद्र थे।
विज्ञापन

एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed