{"_id":"59c6a9444f1c1b98688b61c2","slug":"181506191684-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की तारों से छेड़छाड़ पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली की तारों से छेड़छाड़ पर केस दर्ज
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी थाना के तहत आने वाले भपराल गांव में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। विद्युत विभाग के एसडीओ होशियार सिंह ने इसकी शिकायत भराड़ी थाना में दर्ज करवाई है। विद्युत विभाग के एसडीओ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि भपराल गांव का एक व्यक्ति बिजली की तारों से छेड़छाड़ करता है। इस कारण गांव के अन्य व्यक्ति को जाने वाली बिजली गुल हो जाती है। उन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बिजली की तारों से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। घुमारवीं डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।