फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   यौन शोषण मामले में फंसा उद्योग विभाग का वरिष्ठ सहायक

यौन शोषण मामले में फंसा उद्योग विभाग का वरिष्ठ सहायक

Thu, 06 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
यौन शोषण मामले में फंसा उद्योग विभाग का वरिष्ठ सहायक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नयनादेवी (बिलासपुर)।
बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में एक महिला ने सरकारी कर्मचारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप ग्वालथाई में कार्यरत औद्योगिक विभाग के एक सीनियर असिस्टेंट पर लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए हुए बयान में बताया है कि उसके ससुर ने ग्वालथाई में एक मसाले की फैक्टरी खोली थी। इसके बाद ससुर ने अपने दो बेटों के नाम अलग-अलग वसीयतें बना डाली थी। इसके बाद ससुर की मृत्यु हो गई थी, लेकिन कुछ समय बाद महिला का पति भी मर गया। इसकेे बाद महिला का फैक्टरी को लेकर अपने जेठ के साथ विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद को सुलझाने के लिए महिला ग्वालथाई में तैनात औद्योगिक विभाग के सीनियर असिस्टेंट के संपर्क में आई। महिला ने बताया कि इसी मामले को सुलझाने का झांसा देकर आरोपी उसका शारीरिक शोषण करने लगा। महिला ने बताया कि काफी समय तक जब ऐसा करता रहा तो उसे लगा कि वह उसके साथ धोखा कर रहा है। इसके बाद महिला नेे कोट थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, जबकि महिला का मेडिकल करवाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोट थाना में यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed