{"_id":"5a43d7354f1c1bc5668b7860","slug":"171514395445-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दिव्यांग बच्चा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दिव्यांग बच्चा घायल
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत हारकुकार के पास एक मोटरसाइकिल ने दिव्यांग बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पहले घुमारवीं अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जबकि बाइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी राजेश कुमार ने की है।
जानकारी के अनुसार घायल बच्चा चेतना दिव्यांग संस्था में शिक्षा ग्रहण करता है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार 11 वर्षीय बच्चे की पहचान जीवन कुमार पुत्र नानक चंद निवासी गांव नैन ग्राम पंचायत लोहारवीं के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि जीवन सिंह के पिता का कुछ ही समय पहले देहांत हुआ है और वह अति निर्धन परिवार से संबंध रखता है।
विज्ञापन
गौर रहे कि चेतना संस्था घुमारवीं ऐसे बच्चों को विशेष प्रशिक्षण व शिक्षा प्रदान करती है जो बच्चे अति निर्धन व शारीरिक या मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।