फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ट्रैक्टर से तेल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

ट्रैक्टर से तेल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2019 11:34 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से तेल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
जब्त की गई ट्रैक्टर ट्रालियां - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। ब्रह्मपुखर में तेल चोरी करने के आरोप में उद्घोषित अपराधी मंगलवार को पुलिस ने पकड़ा है। पीओ सेल की टीम ने उद्घोषित अपराधी को मंडी जिला से पकड़ा है। दरअसल मामला यह था कि 2007 में बह्मपुखर के समीप ट्रैक्टर से तेल चोरी कर रहा था। इसके चलते वहां पर समीप लगी बस में सो रहे एक व्यक्ति ने इस आरोपी को पकड़ा था। साथ ही इस आरोपी के साथ तीन व्यक्ति और थे जो मौके पर ही भाग गए थे।
मौके पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अर्जुन सिंह गांव निचाह नेपाल बताया था। साथ ही मौके पर फरार हुए आरोपियों की पहचान प्रकाश चंद गांव भ्यूली जिला मंडी, रोशनू लाल व विजय कुमार हुई थी। इनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। कोर्ट में आरोपी पेश न होने के चलते उन्हें कई बार नोटिस जारी किए जाते थे लेकिन भागे गए आरोपी पुलिस व कोर्ट की गिरफ्त से बाहर थे। अंत में कोर्ट की अंतिम सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

पीओ सेल बिलासपुर के प्रभारी दौलत राम व राजकुमार ने बताया कि भागे गए उद्घोषित आरोपियों से एक आरोपी रोशनू राम गांव भवाना तहसील सुंदरनगर जिला मंडी को पकड़ लिया है, बाकि के दो अन्य अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, शिमला व अन्य कई स्थानों पर ढूंढा लेकिन वह नहीं मिल रहे थे। इसके चलते कुछ दिन पहले ही बिलासपुर पीओ सैल को गुप्त सूचना मिली कि यह आरोपी मंडी शहर में देखा गया है। पीओ सैल की टीम गुप्त रूप से मंडी पहुंच गई और उक्त आरोपी को पकड़ लिया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed