फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घाघस के पास चरस समेत दो दबोचे

घाघस के पास चरस समेत दो दबोचे

Sun, 02 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
घाघस के पास चरस समेत दो दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने घाघस के पास मलाघाट में नाके के दौरान एक कार सवार दो युवकों से चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि कार को भी कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सदर थाना के एएसआई चमनलाल अपनी टीम के साथ मलाघाट में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को घाघस की ओर से एक गाड़ी आती हुई दिखी। जब पुलिस टीम ने गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार दोनों युवक घबरा गए। पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से 54 ग्राम चरस मिली। दोनों को पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वाहन को भी जब्त कर लिया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों की पहचान बिलासपुर के नारायणदास व रजनीश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed