{"_id":"5af1cdbb4f1c1b330a8b8eb3","slug":"161525796283-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और बेटे पर दराट से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और बेटे पर दराट से किया हमला
Updated Tue, 08 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत ग्राम पंचायत जडू-कुलज्यार के गांव जडू में एक व्यक्ति ने अपने पत्नी और बेटे पर दराट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बहू ने तलाई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि सोमवार को वह अपने घर में खाना बना रही थी। उसका देवर खाना खा रहा था। अचानक ससुर हाथ में दराट लेकर वहां आया और देवर पर दराट से वार कर दिया। जैसे ही उसकी सास अपने बेटे के बचाव के लिए आगे आई तो ससुर ने उस पर भी दराट से वार कर दिया। दोनों को गहरी चोटें लगने पर 108 एंबुलेंस में उपचार के लिए झंडूता स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 341, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर के मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, घुमारवी के डीएसपी राजेंद्र जस्वाल ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों घायलों का उपचार झंडूता स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।