फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गाड़ी और मोटरसाइकिल की टक्कर मे एक युवक घायल

गाड़ी और मोटरसाइकिल की टक्कर मे एक युवक घायल

Thu, 04 Jul 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी और मोटरसाइकिल की टक्कर मे एक युवक घायल
जीप और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक घायल
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवी शहर में गांधी चौक पर गत देर शाम बाइक और गाड़ी की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया है। युवक को अन्य लोगों की ओर से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक की पहचान रजनीश कुमार पुत्र सुरेश कुमार गांव बरोटा डॉ. लुहारवीं तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।

घायल युवक ने पुलिस को दिए हुए बयान में कहा है कि करीब रात के 10:00 बजे अपने दोस्त सौरव ठाकुर के साथ अपनी बाइक (एचपी23ए-0371) पर घुमारवीं बाजार जा रहा था। इसी दौरान एक जीप (एचपी23सी-8507) तेज रफ्तार से आई और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से उसे और उसके दोस्त सौरभ ठाकुर को शरीर में चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल के बयान पर जीप चालक के खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed