फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस कर्मी पर चढ़ा की बाइक

मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस कर्मी पर चढ़ा की बाइक

Tue, 02 Jul 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस कर्मी पर चढ़ा की बाइक

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपु्र)। बरमाणा में ट्रैफिक ड्यूटी पर खड़े एक पुलिस कर्मी को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है। बरमाणा थाना में कांस्टेबल की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हाईवे ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल बलवंत सिंह ने बताया कि वह बरमाणा थाना के तहत आने वाले एनटीपीसी कार्यालय बरमाणा के पास वाहनों की तलाशी के लिए खड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान घाघस की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार आया, जोकि काफी तेज रफ्तार में था। उसने उसे रोकने का इशारा किया लेकिन मोटरसाइकिल सवार से बाइक कंट्रोल नहीं हो पाई जिससे बाइक उसके पांव पर चढ़ गई। इससे कांस्टेबल घायल हो गया। हादसे में उसे चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed