फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एचआरटीसी बस में चरस के साथ युवक गिरफ्तार

एचआरटीसी बस में चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2019 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बस में चरस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस में सफर कर रहे एक युवक से पुलिस ने 554 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिमला से बैजनाथ जा रही बस में सफर कर रहा था। पुलिस ने नाके के दौरान चेकिंग में आरोपी को गिरफ्तार किया है। खबर की पुष्टि एसएसपी अशोक कुमार ने की है। कहा कि पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम एचआरटीसी की बस बैजनाथ से शिमला की ओर जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने ब्रह्मपुखर के समीप पंजोग स्थान पर नाका लगाया हुआ था। पुलिस ने बस को चेकिंग के लिए रोका। बस में बैठा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और वहां पर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस को युवक की इस हरकत पर शक हुआ और उन्होंने इस युवक की चेकिंग करना शुरू कर दी। युवक की जेब से पुलिस को 554 ग्राम चरस मौके पर बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

युवक की पहचान मनोज कुमार गांव करोट डाकघर डोबा तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह चरस कहां से लेकर आया था और उसे कहां लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस रात्रि के समय विभिन्न स्थानों पर नाका लगा रही है। प्रतिदिन पुलिस नशे के तस्करों को गिरफ्तार भी कर रही है। चरस बरामद हुए युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है। उन्होंने साफ किया कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed