फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भगोट गांव में मारपीट, थाने में मामला दर्ज

भगोट गांव में मारपीट, थाने में मामला दर्ज

Mon, 24 Jun 2019 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
भगोट गांव में मारपीट, थाने में मामला दर्ज

विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस थाने के अंतर्गत कुठेड़ा पंचायत के भगोट गांव के रामजी दास ने घुमारवीं थाना में गांव के ही एक व्यक्ति पर अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर मारपीट करने गालीगलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि क्षेत्रीय कानूनगो द्वारा भी उसके साथ गालीगलौज की गई। 15 जून को करीब 1:30 पर उसने घर के बाहर आवाजें सुनीं तो अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर आया तो देखा कि उसकी जमीन के साथ उनके पड़ोसी कुछ अन्य लोगों के साथ राजस्व कर्मचारियों के साथ निशानदेही कर रहे हैं। जब इस बारे में उसने उनसे पूछा तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट व गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नागरिक शशिपाल शर्मा ने कहा कि उन्हें भी इसकी शिकायत मिली थी लेकिन जहां पर निशानदेही हो रही थी वह मस्तराम और सरकारी भूमि की चल रही थी जिस संदर्भ में तहसीलदार द्वारा आदेश किया गया था। अलबत्ता राजस्व कर्मचारी द्वारा किसी प्रकार की मारपीट से इंकार किया है। शर्मा ने कहा कि मामले की तहकीकात हर पहलू को ध्यान में रखकर किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं तथा मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed