{"_id":"5d0e69998ebc3e3c64640527","slug":"156122560910-bilaspur-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक टीम ने किया पटवार खाने का निरीक्षण, जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फोरेंसिक टीम ने किया पटवार खाने का निरीक्षण, जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवी उपमंडल के तहत पड़ने वाली पंचायत मोरसिघीं में गत दिनों अज्ञात लोगों द्वारा पटवार खाने में आग लगा दी है जिसमें अंदर रखा सारा रिकॉर्ड जलकर राख हो गया है। इस बारे में फोरेंसिक टीम ने पटवार खाने का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे।
बीते दिनों पटवार खाने में अज्ञात लोगों द्वारा दरवाजा तोड़ कर 10 गांवों के राजस्व रिकॉर्ड को जला दिया था। घटना की सूचना ग्राम पंचायत मोरसिंघी के प्रधान ने पटवारी हल्का को सुबह 6 बजे फोन पर दी तो पटवारी हल्का सोनू देवी मौका पर पहुंची और तहसीलदार घुमारवीं ओपी शर्मा को इसकी सुचना दी। इस घटना पर पुलिस थाना घुमारवीं में प्राथमिकी दर्ज की गई तथा पुलिस ने मौका पर छानबीन की गई।
विज्ञापन
सूत्रों के आधार मिली जानकारी के अनुसार गांव में कसोहल से टाओ तक विभाग द्वारा निशानदेही रखी गई थी और जहां निशानदेही रखी गई थी वहां पर कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर मकान बनाए गए थे। कुछ समय पूर्व जिस गांव में निशान देही रखी गई थी, वहां पर रास्ते के निर्माण के लिए पैसे भी आए थे। पर वह रास्ता भी आधा ही बना उसके बाद कुछ लोगों ने बनने नहीं दिया है।
विज्ञापन
----
पुलिस कर रही हर पहलू की छानबीन
पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कर छानबीन कर रही हैं जिससे उस पटवार खाने का फोरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण किया है तथा साक्ष्य जुटाए हैं।
राजेंद्र कुमार जसवाल, डीएसपी घुमारवीं