फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Sun, 26 May 2019 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जामली (बिलासपुर)। सदर थाना के तहत आने वाले जामली के पास जामली-बल्हकरेता संपर्क सड़क पर ईंटों से ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक की मौत हो गई है। हालांकि चालक को जिला अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन उसने रास्ते में पंजपीरी के पास दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक पिंकू (23) पुत्र राजपाल गांव जामली सुबह आठ बजे के करीब ट्रैक्टर में ईंटें भरकर बल्हकरेता की ओर जा रहा था। पूरा का पूरा ट्रैक्टर ईंटों से भरा हुआ था लेकिन जैसे ही वह जामली से कुछ दूरी पर संपर्क सड़क पर पहुंचा तो अचानक ही ट्रैक्टर ब्रेक छोड़ गया जिससे चालक पिंकू ट्रैक्टर पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में लुढ़क गया।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने ट्रैक्टर के बीच फंसे चालक को गंभीर हालत में बाहर निकाला। इसके बाद उसे बिलासपुर अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया लेकिन गंभीर चोटें आने की वजह से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस जैसे ही उसे लेकर पंजपीरी के पास पहुंची तो उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसे स्वारघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि जामली-बल्हकरेता संपर्क सड़क पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed