फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आग से मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

आग से मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Fri, 24 May 2019 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
आग से मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
पटाखा फैक्टरी भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत पड़ने वाली पपलाह पंचायत के गांव पनियाला में वीरवार देर रात दो मंजिला स्लेट पोश मकान आग से जलकर राख हो गया है। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट माना जा रहा है। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यह आग गत रात्रि करीब 11 बजे के लगभग लगी। आग का पता घरवालों को तब लगा जब जलने की बदबू आ रही थी, अचानक घर वालों ने देखा कि ऊपर की मंजिल पर आग की लपटें निकल रही थीं। इस आग लगने की घटना में किसी जानीमाल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घर का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

आग का पता लगते ही आस-पड़ोस व गांव के लोग आग पर काबू पा रहे थे, इसी बीच दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया गया। इसके बाद दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आग रिंकू कुमार पुत्र देवराज गांव पनियाला डाकघर ढलोह तहसील घुमारवीं के घर लगी है। दो मंजिला मकान व स्लेटपोश रसोईघर बिजली के शॉर्टसर्किट से जलकर राख हो गया है। घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस आग की घटना में करीब तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
स्थानीय पुलिस थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। सुबह स्थानीय विधायक ने भी घटना स्थल का दौरा किया है तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

---
पटवारी और विधायक ने प्रभावित परिवार को दी आर्थिक सहायता
स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रभावित परिवार को 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। वहीं प्रशासन की ओर से हल्का पटवारी ने परिवार को 5-5 हजार रुपये बतौर सहायता राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed