फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   करोड़ों के घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

करोड़ों के घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Wed, 20 Mar 2019 11:02 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों के घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत दी करलोटी कृषि सेवा सहकारी सभा समिति पपलाह में हुए घोटाले को लेकर संघर्ष समिति के प्रधान श्यामलाल धीमान की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री को लिखा गया है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि इस घोटाले की जांच सीबीआई से करवाई जाए तथा यह घोटाला सभा के ही पदाधिकारियों जिनमें सचिव, सहसचिव, प्रधान, उपप्रधान व सदस्यों के द्वारा किया गया है। इस घोटाले की जांच पिछले लगभग छह महीनों से सभा के कार्यालय के कमरे में ही होती रही है और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाती रही है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि घोटाला सोसायटी के ऑडिट करने वाले और सभी कर्मचारियों के द्वारा किया गया है क्योंकि घोटाला 2009 से चला आ रहा है और किसी कर्मचारी व अधिकारी ने इसे जानबूझकर उजागर नहीं किया है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के कहा है कि जो भी जिला निरीक्षक मौका पर आए हैं।
विज्ञापन

समिति ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि शीघ्र खाताधारकों के पैसे वापिस दिलवाए जाएं तथा दोषी आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। कुछ खाताधारक जिनके पैसे सोसायटी में है, वह चिंता से बीमार भी पड़ गए हैं क्योंकि जिंदगी भर की पूंजी सोसायटी में ही जमा करवा रखी है। समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि घोटाले में शामिल दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करें अन्यथा लोग मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed