फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बाहरी राज्यों के लोग संलिप्त हैं रोड टैक्स फ्रॉड मामले में

बाहरी राज्यों के लोग संलिप्त हैं रोड टैक्स फ्रॉड मामले में

Fri, 23 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाहरी राज्यों के लोग संलिप्त हैं रोड टैक्स फ्रॉड मामले में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। ऑनलाइन रोड टैक्स जमा करने के नाम पर लोगों को ठग रहा गिरोह बाहरी राज्य से संबंध रखता है। इस गिरोह में हरियाणा सहित अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं। पुलिस अब इस मामले में जल्द ही कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है। बिलासपुर के जामली में ऑनलाइन टैक्स जमा करवाने की ठगी मामले में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस के समक्ष कई बड़े खुलासे किए हैं। हालांकि जांच प्रभावित न हो इसके लिए अभी पुलिस इस मामले में कुछ अधिक बोलने को तैयार नहीं है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी यादुपुर पलबल हरियाणा के रूप में हुई है। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने पुलिस के समक्ष कई बड़े राज खोले हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग साफ्टवेयर की सहायता से फर्जी टैक्स की पर्ची तैयार कर वाहन चालकों को थमा रहे थे। जबकि टैक्स का कोई भी पैसा सरकार के खाते में नहीं पहुंच रहा था।
विज्ञापन

आरोपी ने यह बताया है कि यह गिरोह प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में भी कार्य कर रहा है। सड़क किनारे कोई कमरा किराये पर लेकर वहां ऑनलाइन रोड टैक्स जमा करवाने के बोर्ड सड़क किनारे लगा कर लोगों को अपने जाल में फंसाया जाता है। यह सिलसिला पिछले लंबे समय से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। हालांकि उन्होंने भी माना कि इसके तार दूसरे राज्यों से जुड़े हैं जिसकी पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है।
इनसेट...
आज तक किसी को क्यों नहीं लगी इसी भनक
नेशनल हाईवे किनारे सरेआम ऑनलाइन टैक्स भरने के नाम पर फ्रॉड किया जा रहा है लेकिन इसकी भनक कानों कान किसी को नहीं लगी। इसी हाईवे से प्रशासन, पुलिस और सरकार के प्रतिनिधियों का आए दिन आना जाना रहता है लेकिन क्या इन पर किसी की नजर नहीं पड़ी? आखिर क्यों? जबकि हर रोज यह लोग सरकार को लाखों रुपये का चुना लगाते रहे।

इनसेट...
प्रदेश के अन्य जिलों में भी चल रहा है यह कारोबार
सूत्रों की मानें तो प्रदेश के अन्य जिलों पर भी ऑनलाइन ठगी का यह कारोबार सरेआम चल रहा है। प्रदेश की सीमा पर लगने वाले क्षेत्रों में इन लोगों ने अपनी दुकानें सजा कर रखी हैं, जहां आए दिन सरकार को लाखों की चपत लगा कर यह लोग चांदी कुट रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed