फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पानी के बीच खड़े होकर लगाना पड़ रहा टांसफार्मर का फ्यूज

पानी के बीच खड़े होकर लगाना पड़ रहा टांसफार्मर का फ्यूज

Fri, 10 Aug 2018 11:51 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पानी के बीच खड़े होकर लगाना पड़ रहा टांसफार्मर का फ्यूज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की पंचायत औहर के गांव औहर में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर में फ्यूज लगाना मौत को दावत देने के समान है। भगेड़ बिजली बोर्ड सेक्शन के तहत ग्राम पंचायत औहर के गांव में लगा बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर तालाब के साथ बना है जिससे कर्मचारियों को खतरा बना हुआ है।
ट्रांसफार्मर के पोल का कुछ हिस्सा पानी में डूब गया है। कर्मचारियों को पानी में खड़ा होकर फ्यूज लगाना पड़ता है जिससे कभी भी यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। पंचायत की प्रधान कमला संधू, वार्ड सदस्य रचना शर्मा, महिला मंडल प्रधान कश्मीरी देवी, औहर महिला मंडल प्रधान कौशल्या ठाकुर, पूर्व वार्ड सदस्य मुनीलाल धीमान, जगरनाथ कटवाल, रामलाल शर्मा, परमानंद शर्मा ने बताया कि बिजली के ट्रांसफार्मर के साथ बना पानी का तालाब फोरलेन निर्माण कंपनी की कथित लापरवाही का परिणाम है। इन्होंने लोक निर्माण विभाग से अनुरोध किया है कि ट्रांसफार्मर के साथ बने बरसती पानी के तालाब की निकासी नाली से की जाए क्योंकि इस ट्रांसफार्मर से सैकड़ों उपभोक्ता जुड़े हैं। अगर ट्रांसफार्मर के साथ बने तालाब की समस्या को हल नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

उधर बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता अनिल सहगल ने बताया कि अगर लोक निर्माण विभाग ट्रांसफार्मर के साथ बना बरसाती पानी के तालाब की समस्या को तुरंत हल नहीं करता है तो बिजली बोर्ड का कोई भी कर्मचारी ट्रांसफार्मर से उड़े हुए फ्यूजों को नहीं लगाएगा। कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखना और उनकी समस्याओं का हल करना बोर्ड की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनोहर लाल व कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि समस्या ध्यान में है। इसका समाधान तुरंत कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed