{"_id":"5b37b2db4f1c1bda6e8bac04","slug":"141530376923-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के पर्यटकों को हूटर बजाना पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने काटा एक हजार का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब के पर्यटकों को हूटर बजाना पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने काटा एक हजार का चालान
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। पंजाब के पर्यटकों को हूटर बजाना महंगा पड़ गया। हूटर बजाने पर उसे एक हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ गया। इसके अलावा पुलिस ने कार से हूटर व स्पीकर भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के पर्यटकों की कार नंबर (पीबी10ईएन-0936) मनाली से चंडीगढ़ की तरफ हूटर बजाती हुई जा रही थी। स्वारघाट चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी कृष्ण धीमान ने कार को रुकने का इशारा किया। कार की जांच की तो हूटर लगा हुआ पाया गया।
पुलिस थाना स्वारघाट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि बिलासपुर की तरफ से पंजाब नंबर की कार हूटर बजाती हुई आ रही थी। स्वारघाट बस अड्डा चौक पर कार से हूटर और स्पीकर उतारकर जब्त कर लिया गया है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटकर एक हजार रुपये जुर्माना काटा। वाहन चालकों से आग्रह किया कि गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग न करें। शराब पीकर भूलकर भी गाड़ी न चलाएं।