{"_id":"5afb0de24f1c1bd0408b58d7","slug":"141526402530-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरड़ पुल के पास कार चालक से पकड़ी चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किरड़ पुल के पास कार चालक से पकड़ी चरस
Updated Tue, 15 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
charas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा (बिलासपुर)। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने जुखाला के पास किरड़ पुल के पास गश्त के दौरान एक एक कार से चरस बरामद की है। टीम ने चालक के पास से 50 ग्राम चरस बरामद की है। कार चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर की स्पेशल टास्क फोर्स और नम्होल चौकी के कर्मियों ने जुखाला के किरड़ पुल के पास नाका लगा रखा था। यहां पर टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने चेकिंग के लिए एक कार को रोका, जिसे चालक मनोज कुमार पुत्र गोविंद राम गांव बरोग चला रहा था। पुलिस ने जैसे ही उसकी तलाशी ली तो उसके पास से टीम को चरस मिली। आरोपी के खिलाफ मौके पर ही विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में हेडकांस्टेबल संजीव पुंडीर, आरक्षी चंचल, केवल किशोर, बाबूराम, राजेश, राकेेश, प्रदीप जबकि पुलिस चौकी नम्होल से एएसआई लेखराम, एचसी प्रकाश चंद मौजूद थे। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने चरस के साथ एक चालक को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।