फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पुलिस ने चरस और स्मैक के साथ एक धरा

पुलिस ने चरस और स्मैक के साथ एक धरा

Wed, 25 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चरस और स्मैक के साथ एक धरा
charas

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)।
भराड़ी पुलिस ने एक व्यक्ति से 128.37 ग्राम चरस तथा 2.72 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने इस संबंध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को 28 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार भराड़ी के एएसआई प्रीतम सिंह हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, आरक्षी अश्वनी व अरुण के साथ गश्त पर थे। जब वे टांडा के समीप पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसकी पहचान राजीव कुमार पुत्र प्रभ दयाल निवासी मंडोखर तहसील बलद्वाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने राजीव कुमार की तलाशी ली तो उसके पास से मादक पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने मामले के आरोपी को एनडीपीएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। उससे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने में लगी है कि आरोपी चरस और स्मैक कहां से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि मामले के आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को कोर्ट 28 तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा हुआ है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed