{"_id":"5cc1f149bdec221464539536","slug":"131556214089-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदरोग गांव के युवक ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भदरोग गांव के युवक ने खाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले भदरोग गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। युवक को गंभीर हालत में घुमारवीं से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यहां पर युवक का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घुमारवीं अस्पताल में 22 साल के युवक गंभीर हालत में उपचार के लिए लेकर आए। डॉक्टरों ने जब उसकी जांच की तो पता चला कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि युवक बयान देने की हालत में नहीं है। युवक की पहचान सौरभ ठाकुर (22) पुत्र अंबा प्रसाद गांव भदरोग डाकघर नसवाल तहसील घुमारवीं, बिलासपुर के रूप में हुई है। एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।