फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं डाकघर में चोरी का प्रयास, सामान सुरक्षित

घुमारवीं डाकघर में चोरी का प्रयास, सामान सुरक्षित

Mon, 16 Jul 2018 11:07 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं डाकघर में चोरी का प्रयास, सामान सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के बीचों बीच स्थित उप डाकघर घुमारवीं में शातिरों ने चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि चोर मौके पर से कुछ नहीं ले जा सके लेकिन मौके पर दस्तावेज अस्त व्यस्त पड़े थे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरी घटना का जायजा लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
घुमारवीं शाखा प्रबंधक संजय भारद्वाज ने बताया कि सुबह जैसे ही पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी वहां पहुंचे तो उन्होंने ग्रिल टूटी हुई पाई। वहीं सूचना की जानकारी मिलते ही स्टाफ के साथ आम लोग भी मौके पर पहुंचे। गौर रहे कि दो साल पहले भी डाक घर में चोरी करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने बताया कि हालांकि चोरों के हाथ कोई नकदी नहीं लगी परंतु दस्तावेज आदि उन्होंने अस्त-व्यस्त कर दिए। उधर सीसी टीवी कैमरा न होने के चलते पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। शाखा प्रबंधक संजय भारद्वाज ने कहा कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र अग्रवाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
खड़े वाहनों का तेल भी चोर ले उड़े
घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाली पंचायत पट्टा के गांव पट्टा में रात को चार बाइकों से तेल चोरी करने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार पट्टा गांव के निवासी अजय कुमार, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार की बाइकों से तेल चोरी हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात को करीब तीन बजे उन्होंने कुछ लोगों को बाइक व गाड़ी के नजदीक खड़ा देख उनको भगाया। वहीं जब अजय विनोद सुरेंद्र ने अपनी बाइकों को देखा तो उनकी बाइकों से चोरों ने तेल निकाल लिया था। अगर समय पर उनको स्थानीय लोगों ने नहीं देखा होता तो शायद व सड़क पर खड़ी सभी गाड़ियों का तेल निकाल लेते। सुभाष ने बताया कि चोर उनके ट्रैक्टर के एयर क्लीनर को भी ले गए। हालांकि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed