{"_id":"5af484954f1c1b340a8b90d7","slug":"131525974165-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नकदी और गहने ले उड़े शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से नकदी और गहने ले उड़े शातिर
Updated Thu, 10 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शहर के वार्ड नंबर दस में चोरों ने एक घर से गहने और नकदी चुरा ली। मकान मालिक के अनुसार चोर घर से पांच लाख के गहने और 15 हजार की नकदी उड़ा ले गए हैं। वारदात के समय परिवार शिमला गया हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर दस के निवासी मनमोहन सिंह ने बताया कि वह किसी कार्य से शिमला गया था। शिमला से लौटकर नौ मई को घर पहुंचे तो चोरी की वारदात का पता चला। उन्होंने बताया कि घर से पांच लाख के जेवरात और करीब 15 हजार की नकदी चोरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।