फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मशीन से चारा काटते समय कट गया महिला का हाथ

मशीन से चारा काटते समय कट गया महिला का हाथ

Thu, 13 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मशीन से चारा काटते समय कट गया महिला का हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
उपमंडल स्वारघाट की पंचायत स्वाहण के गांव में पशुओं को चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आने से महिला की बाजू पूरी तरह से कट गई है। महिला को गंभीर हालत में आनंदपुर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसकी हालत में कोई सुधार होता न देख उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कमला देवी (50) पत्नी लक्ष्मण दास निवासी बागी अपने घर में लगी चारा काटने वाली मशीन में चारा काट रही थी। इसी दौरान महिला का हाथ मशीन की चपेट में आ गया। इसमें महिला की पूरी बाजू फंस गई। महिला के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने मशीन को बंद किया। मगर तब तक महिला की बाजू शरीर से अलग हो चुका था। इसके बाद परिजनों ने महिला को आनंदपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला उसका प्राथमिक उपचार किया गया। मगर यहां पर भी महिला की हालत में कोई सुधार न होता देख डॉक्टरों ने महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। हालांकि अभी पुलिस के पास मामला नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed