फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जमीन से ट्रैक्टर ले जाने पर दो गुटों में खुनी संघर्ष

जमीन से ट्रैक्टर ले जाने पर दो गुटों में खुनी संघर्ष

Sat, 20 Oct 2018 08:20 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
जमीन से ट्रैक्टर ले जाने पर दो गुटों में खुनी संघर्ष

विज्ञापन
जमीन से ट्रैक्टर ले जाने पर दो गुटों में खूनी संघर्ष, दो घायल
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर की एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के हरलोग क्षेत्र के धाड़ता गांव में जमीन से ट्रैक्टर को ले जाने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया है। इस मारपीट में दोनों गुटों के दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात धाड़ता गांव के दो परिवार जमीन के विवाद को लेकर उलझ गए। पहले तो दोनों परिवारों में फसल की बिजाई के लिए ट्रैक्टर ले जाने को लेकर थोड़ी सी बहसबाजी शुरू हुई लेकिन देखते ही देखते दोनों परिवारों के सदस्य एक-दूसरे पर हाथ व लातों से वार करने लग गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे को लात घूसों से लहूलुहान कर दिया। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोग व आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मामला शांत करवाया गया लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग घायल हो चुके थे। पुलिस को भी सारे मामले की सूचना दे दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कुछ लोगों के बयान दर्ज किए हैं। जबकि दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर दी है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि घुमारवीं थाना के तहत आने वाले हरलोग क्षेत्र के धाड़ता गांव में दो गुटों के बीच मारपीट का मामला दर्ज हुआ है जिसमें कुछ लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
....सुरेंद्र जम्वाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed