फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आधार खाता जोड़ने के नाम पर शातिरों ने उड़ाए एक लाख 52 हजार

आधार खाता जोड़ने के नाम पर शातिरों ने उड़ाए एक लाख 52 हजार

Tue, 04 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
आधार खाता जोड़ने के नाम पर शातिरों ने उड़ाए एक लाख 52 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई क्षेत्र के तहत आने वाले नघ्यार व तलाई क्षेत्र केे दो सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों के खातों से शातिरों ने डेेढ़ लाख से ज्यादा पैसे उड़ा लिए हैं। दोनों सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों ने पुलिस के पास मामला दर्ज करवा दिया है, जबकि दोनों सेेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों ने अपने खातों को भी बंद करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार तलाई क्षेत्र के रहने वाले सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व सेना से सेवानिवृत्त रमेश चंद पटियाल का कहना है कि सोमवार शाम करीब पांच उन्हें किसी अंजान नंबर से कॉल आया जिसमें उसने कहा कि वह बैंक मैनेजर बोल रहा है। उनका खाता आधार नंबर से जोड़ना है, इसलिए वह अपने एटीएम के अंतिम चार नंबरों के बारे में बताएं। इस पर रमेश चंद ने अपने दोनों खातों के एटीएम कार्ड के अंतिम नंबर दे दिए।
विज्ञापन

रमेश चंद ने बताया कि एक खाता उनके सेना के सेवानिवृत्त होने का था, जबकि दूसरा प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने का था। दोनों में उनकी पेंशन आती है। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद ही उन्हें मैसेज आया जिसमें चार हजार रुपये निकाले गए हैं। इसके तुरंत बाद ही एक और मैसेज आया जिसमें चार हजार रुपये और निकाले गए लेकिन इससे पहले की वह पुलिस थाना तक पहुंच पाते उनके खाते से छह बजे 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। शातिरों ने एक घंटे के अंदर 75 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने अपने दोनों खातों को बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाल का कहना है कि कुछ दिन पहले उनकी बहू के फोन पर भी इसी तरह की कॉल आई थी जिसमें उससे भी इसी तरह नंबर पूछे गए थे लेकिन उस समय उन्होंने नंबर देने को मना कर दिया था लेकिन वह स्वयं ही इनका शिकार हो गया।
वहीं अन्य मामले में नघ्यार के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केडी धीमान का कहना है कि उन्हें भी इसी तरह शाम पांच बजे फोन आया था जिसमें उनसे भी यह कहा गया कि खाता आधार कार्ड से जोड़ना है। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी उन्हें दे दी। इसके बाद शातिरों ने उनके खातों से 77 हजार रुपये उड़ा लिए। शातिरों ने दोनों के खातों से एक लाख 52 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लोगों से बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने खातों से संबंधित जानकारी किसी को भी न दें लेकिन उसके बाद भी लोग ठगी करने वालों का शिकार हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed