फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं आईपीएच चौक से मोटरसाइकिल चोरी

घुमारवीं आईपीएच चौक से मोटरसाइकिल चोरी

Sun, 19 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
घुमारवीं आईपीएच चौक से मोटरसाइकिल चोरी
डेमो - फोटो : डेमो
\घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले आईपीएच चौक से एक मोटरसाइकिल के चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रजत ठाकुर पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बजोहा का कहना है कि उसने दो मोटरसाइकिल (एचपी23 सी-6832) तथा (एचपी89-1447) आईपीएच चौक के समीप खड़े किए थे। उसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के घर चला गया लेकिन जब वह सुबह लौटकर आईपीएच चौक पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल (एचपी89-1447) मौके से गायब था। उसने बताया कि उसने इधर-उधर भी तलाश की और स्थानीय लोगों से भी पूछा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने घुमारवीं थाना में इसकी शिकायत दी। घुमारवीं पुलिस ने शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बाइक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed