फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खाई में लुढ़की कार, महिला सैलानी की मौत, 6 घायल

खाई में लुढ़की कार, महिला सैलानी की मौत, 6 घायल

Fri, 20 Apr 2018 11:30 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खाई में लुढ़की कार, महिला सैलानी की मौत, 6 घायल
स्वारघाट (बिलासपुर)। पटियाला से मनाली घूमने जा रहे सैलानियों की कार वीरवार देर रात्रि करीब चार बजे चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पंजपीरी के पास खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक महिला सैलानी की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायल पर्यटकों को बिलासपुर अस्पताल लाया गया, जहां से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार एक कार (पीबी 11बीएच-3291) में सैलानी पटियाला से मनाली जा रहे थे। कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें दो औरतें और दो बच्चे शामिल थे। जैसे ही पंजपीरी के पास पहुंचे तो चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर तीखे मोड़ से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस में उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कार चालक आकाशदीप की पत्नी प्रियंका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि 6 पर्यटकों को बिलासपुर अस्पताल में उपचार दिया गया। एक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कार सवार विश्वदीप के बयान पर थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका की पहचान प्रियंका रानी (28) पत्नी आकाशदीप मकान नंबर 123, प्रीत बिहार, मैश गेट नाभा, जिला पटियाला के रूप में हुई है। परमिंद्र मोहन (43) पुत्र जगदीप को बिलासपुर अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। केनव शर्मा (7) पुत्र आकाशदीप और आकाशदीप (37) को मामूली चोटें आई हैं। आकाशदीप के दोस्त विश्वदीप (35) व उसकी पत्नी हरप्रीत रानी (32) और उनकी बेटी केशवी शर्मा (3) को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वारघाट पुलिस थाना प्रभारी राजेश पराशर ने बताया कि पुलिस ने सड़क दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed