{"_id":"596bacc04f1c1b9f0b8b4762","slug":"121500228800-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांसी की दवाई समझकर पी लिया कीटनाशक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खांसी की दवाई समझकर पी लिया कीटनाशक
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
घुमारवीं के कल्लरी कॉलेज के पास एक युवक ने गलती से कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई है। युवक का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। हालांकि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक की करीब साढ़े चार बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल ले गए। मगर यहां उसकी हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे ने खांसी की दवाई समझकर सब्जियों में स्प्रे करने वाले कीटनाशक को गलती से खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। खबर लिखे जाने तक युवक का बिलासपुर में उपचार चल रहा था।