फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं तहसील परिसर में अचानक जल उठी बिजली की तारें

घुमारवीं तहसील परिसर में अचानक जल उठी बिजली की तारें

Sat, 05 Jan 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं तहसील परिसर में अचानक जल उठी बिजली की तारें

विज्ञापन
घुमारवीं तहसील परिसर में अचानक जल उठीं बिजली की तारें, हादसा टला
घुमारवीं (बिलासपुर)। शनिवार देर शाम तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब अचानक विद्युत की तारें जल उठीं। हालांकि उस समय तहसील परिसर व शिक्षा विभाग कार्यालय में तैनात कर्मचारी अपने घरों को जा चुके थे। दूरदराज से अपने काम के लिए आए लोग भी अपने घरों को जा चुके थे अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा घट सकता था।
प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट प्रदीप जस्वाल व परिवहन सेवा प्रदाता सोनू उर्फ मदन ने बताया कि अचानक तहसील परिसर में धुआं फैल गया तथा विद्युत की तारों से आग निकलने लगी। जब वह तहसील परिसर की ओर दौड़े तो देखा कि पेड़ पर लटकी तारें धू-धू कर जल रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल वहां लकड़ी के डंडे से तारों पर प्रहार कर तारों में फैल रहे आग को रोका। अगर आग को समय पर नहीं रोका जाता तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। बताते चलें कि तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय, शिक्षा विभाग का कार्यालय, खाद्यान्न विभाग व अन्य सरकारी विभाग भी यहीं कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि ऐसे में विद्युत की जलती हुई तारें और भड़क जाती तो तहसील परिसर में भारी नुकसान हो सकता था। आनन-फानन में वहां और लोग भी इकट्ठे हो गए तथा आग पर काबू पा लिया गया।
------------------
....सुरेंद्र जम्वाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed