फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एससी-एसटी एक्ट मामले में बाबा केवल पूरी और एक अन्य को होगी सजा

एससी-एसटी एक्ट मामले में बाबा केवल पूरी और एक अन्य को होगी सजा

Wed, 03 Oct 2018 08:04 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट मामले में बाबा केवल पूरी और एक अन्य को होगी सजा
court Order
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम की धारा 3 के तहत एक मामले में विशेष न्यायाधीश बहादुर सिंह की अदालत ने दो लोगों को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोनों दोषियों को 10 अक्तूबर का दिन सजा के लिए निर्धारित किया है। 10 अक्तूबर को बाबा केवल पूरी व अन्य व्यक्ति जिसका नाम हरकेवल सिंह है उसे सजा सुनाई जाएगी।
उपजिला न्यायवादी लोक अभियोजक बिलासपुर उमेश कुमार ने बताया कि 27 जनवरी 2012 को कोट थाना बिलासपुर में तुलसी दास बंसल ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें उसने कहा था कि 24 जनवरी, 2012 को जब वह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ महाबलि मंदिर खैरियां में प्रवेश कर रहा था तो बाबा केवल पूरी और एक अन्य शख्स हरकेवल सिंह ने उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोका था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां पर मंदिर की दीवारों पर लिखा हुआ था कि शुद्रों का प्रवेश मंदिर में निषेध है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस थाना कोट द्वारा मामले की जांच की गई और अदालत में बाबा केवल पूरी और हरकेवल सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश बहादुर सिंह ने 3 अक्तूबर, 2018 को दोनों आरोपियों बाबा केवल पूरी और हरकेवल सिंह को दोषी करार दिया है। दोनों को 10 अक्तूबर का दिन सजा के लिए निर्धारित किया गया है। सरकार की ओर से इस मामले की पेशी जिला न्यायवादी लोक अभियोजक संदीप अत्री द्वारा की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed