{"_id":"5b48ba444f1c1b38748b45b5","slug":"11531492932-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरठीं में खुब फलफूल रहा है जुए का कारोबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरठीं में खुब फलफूल रहा है जुए का कारोबार
Updated Fri, 13 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरठीं में खूब फलफूल रहा है जुए का कारोबार
इस कारोबार में धीरे-धीरे युवक वर्ग भी आ रहा है चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं(बिलासपुर)। बरठीं और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण जुए का गोरख धंधा खूब फल फूल रहा है। बेरोजगार युवा व प्रौढ़ व्यक्ति इस गोरखधंधे को अपनाकर पढ़ी लिखी युवा पीढ़ी के कॅरिअर को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। स्थानीय समाजसेवियों ने पुलिस प्रशासन से इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
समाजसेवियों नरेश सहोड, बसंत राम, सुुंदर लाल, केडी गौतम, बसंत राम, रामपाल, हरी सिंह, जगदीश चंद, कृष्ण लाल, किशोरी लाल, चंद्र स्वरूप, राम प्रकाश, प्रमोद कुमार, रत्न लाल, मदन लाल, राजेश कुमार, ओंकार सिंह चंदेल, रसील सिंह चंदेल, केवल सिंह, शमशेर सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही जुए के शौकीन बरठीं छोटा चौक, सुन्हाणी पंचायत घर के पास खुले मैदान में, ग्राम पंचायत छत के बाजार में, ग्राम पंचायत बडग़ांव सहित अन्य पंचायतों में बेखौफ स्थान पर इकट्ठे हो जाते हैं और बिना मेहनत किए हुए यह गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ जुआरियों ने अपने घर बर्बाद कर लिए हैं तो कुछ आबाद हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ लोग प्रशासन की नाक तले इस धंधे को खूब चला रहे हैं। जुए में महारत हासिल कर चुके जुआरी नए बेरोजगार युवाओं को इस धंधे में धकेल रहे हैं जिस कारण उनका कॅरिअर तबाह हो रहा है। शाम ढलते ही यह जुआरी जुए के अड्डों पर इकट्ठे होना शुरू हो जाते हैं और देर रात्रि तक जुआ खेलते रहते हैं। समाजसेवियों ने प्रशासन से इस पर शिकंजा कसने की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रशासन सख्त रवैया नहीं अपनाता है तो आने वाले युवा भी इस ओर अग्रसर हो रहे हैं जिस कारण समाज में अराजकता का माहौल बन जाएगा।
विज्ञापन
-------------
...मंगल ठाकुर