{"_id":"5ade1eda4f1c1b390a8b63aa","slug":"11524506330-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन यहां पर हादसों में लोग घायल हो रहे हैं। सोमवार को भी एक कार स्वारघाट कस्बे के समीप संतोषी माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर 600 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। स्वारघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार कार नंबर एचपी (31-9596) जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। जिला मंडी के गांव अलसू डाकघर डैहर निवासी अपने घर से बद्दी जा रहे थे। कार सवार पांच लोगों में नागर सिंह (68) योगराज (37), पल्लवी (31), यशीत (8) व वैभवी (4) वर्ष घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि नागर सिंह व उनके बेटे योगराज व पुत्रवधू पल्लवी व पोते यशीत को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि नागर सिंह की पोती वैभवी को मामूली चोट आई है।
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना स्वारघाट के एएसआई सहदेव दत्त अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना के समय लोगों को खाई में जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था। बिलासपुर से चंडीगढ़ की ओर कार में जा रहे फौजी कैप्टन संजीव, अनिल, रवि, नितिन ने घायलों को कार से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया।
विज्ञापन
उपमंडल पुलिस अधिकारी श्रीनयनादेवी अनिल कुमार ने बताया कि स्वारघाट पुलिस थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।