फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शाहतलाई के नध्यार में दो गुटों में मारपीट

शाहतलाई के नध्यार में दो गुटों में मारपीट

Sat, 10 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई के नध्यार में दो गुटों में मारपीट
नघ्यार में दो गुटों में मारपीट, क्रॉस केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नघ्यार में दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जोगिंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि आठ मार्च की शाम को वह अपने घर जा रहा था। नघ्यार निवासी राम रतन, लीला देवी, सरिता देवी, संजय कुमार ने रास्ता रोका व गाली-गलौज की। जब विरोध किया तो मारपीट करने लगे। वहीं जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में जोगिंद्र कुमार को चोटें आई हैं। पुलिस ने बरठी स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, राम रतन पुत्र तुलसी राम, लीला देवी, सरिता देवी और संजय कुमार ने भी जोगिंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जोगिंद्र कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed