फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   झाल पुल के पास टैंपो ने ट्रक को मारी टक्कर

झाल पुल के पास टैंपो ने ट्रक को मारी टक्कर

Thu, 03 Aug 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
झाल पुल के पास टैंपो ने ट्रक को मारी टक्कर
झाल पुल के पास टैंपो ने ट्रक को मारी टक्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप झाल पुल स्थान पर एक टैंपो चालक के नियंत्रण खोने से आगे चल रहे वाहन से टक्कर हो गई। इस कारण टैंपो चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं। हादसा धुंध के कारण हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गत दिन देर शाम के समय टैंपो स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ उतराई में जा रहा था। इसी दौरान टैंपों और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें टैंपो चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना स्वारघाट की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर जाकर राहत और बचाव कार्य किया। घायलों ने अपने स्तर पर पंजाब के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस छानबीन कर रही है। नेशनल हाइवे झाल पुल स्थान जहां दुर्घटना हुई है यह जिला सोलन के रामशहर थाना की सीमा में पडने के कारण स्वारघाट की तरफ से उन्हें सूचना दी गई। बाद में रामशहर थाना की पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और आवश्यक कार्रवाई रामशहर थाना पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है। पुलिस थाना रामशहर के थाना प्रभारी एसएचओ अजीत कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed