फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तेज बारिश में दब गईं बुजुर्ग दंपति की चीखें

तेज बारिश में दब गईं बुजुर्ग दंपति की चीखें

Mon, 19 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
तेज बारिश में दब गईं बुजुर्ग दंपति की चीखें
नीरज महाजन
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)।
घुमारवीं उपमंडल के कपाहड़ा कस्बे में जब हत्यारा बुजुर्ग दंपति पर निर्ममता से हमला कर रहा था उस दौरान तेज बारिश हो रही थी। इससे बारिश की आवाज में दंपति की चीख पुकार दबकर रह गई। अगर ऐसा न होता तो गांव के लोग मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कर सकते थे। मगर ऐसा नहीं हुआ। इसके साथ ही गांव के स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारं भी था। यहां पर भी गांव के लोग गए थे। ऐेसे में बुजुर्ग बचाव में चीखते चिल्लाते रहे लेकिन किसी के कानों तक उनकी आवाज नहीं पहुंच पाई। क्षेत्र में हुई इस तरह की वारदात से लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं। पुलिस छानबीन में पता चला है कि आरोपी युवक अपने साथ ही दराट लेकर आया था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वह पहले से ही वारदात को अंजाम देने की सोचकर आया था। हालांकि जांच का विषय यह है कि दोनों पक्षों में किस बात को लेकर कहासुनी और विवाद हत्या करने तक पहुंच गया। हालांकि पुलिस पूछताछ के दौरान युवक बार-बार मेरा काम नहीं किया की बात कहर रहा है। ऐसे में पुलिस इस बात की छानबीन में जुटी है कि आखिरकार ऐसी क्या वजह रही है कि युवक ने स्कूल से सेवानिवृत्त अध्यापक लेखराम (75) को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक ने बुजुर्ग को मारकर करीब तीन किलोमीटर दूर खून से सने कपड़ों को उतार दिया था। सबूत मिटाने के लिए वह अपने खून से लथपथ हाथों को धो रहा था। मगर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय युवक को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे तो आरोपी युवक ने हमला करने की कोशिश भी की।


घर से 35 किलोमीटर दूर आकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार जिस जगह आरोपी ने अध्यापक का कत्ल किया, वह आरोपी के घर करीब 35 किलोमीटर दूर है। अब पुलिस इस जांच में जुटी है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी की युवक इतनी दूर से आकर बुजुर्ग की हत्या करने उनके घर पहुंच गया। बहरहाल इसका पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा। मगर क्षेत्र में घटी इस घटना से लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed