फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   साहड गांव में लाखों के गहने और नकदी चोरी

साहड गांव में लाखों के गहने और नकदी चोरी

Tue, 12 Mar 2019 10:47 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
साहड गांव में लाखों के गहने और नकदी चोरी
gold
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले कंदरौर कस्बे के साथ लगते एक गांव में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के नकदी और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर लिया है। चोरों ने सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के घर में सेंधमारी की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वारदात के समय सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर व उसके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे वह अपने रिश्तेदारों यहां गए हुए थे जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता तब चला जब वह मकान मालिक अगले दिन घर आए व उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर की ग्रिल तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। जब घरवालों ने जांच की तो पाया कि नकदी व गहने गायब थे।
विज्ञापन

कंदरौर के पास पड़ते साहड गांव के निवासी प्रेम लाल कुछ वर्ष पहले ग्रामीण बैंक से वरिष्ठ प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रविवार रात को भी वह परिवार सहित भाई के घर गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी से रखे दो लाख रुपये व करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने प्रेम लाल के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द की चोरों का पता कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed