{"_id":"5bcde2d5bdec22699c0c0ab4","slug":"111540219605-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ट्रकों में टक्कर, लगा लंबा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन ट्रकों में टक्कर, लगा लंबा जाम
Updated Mon, 22 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
truck accident in dehradun
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप कैंची मोड़ स्थान में सोमवार शाम चार बजे ओवरटेक करते हुए तीन ट्रक आपस में टकरा गए। इसके चलते हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हादसे में ट्रक चालकों को चोटें नहीं आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया।
जानकारी के अनुसार (एचपी66-0030) ट्रक स्वारघाट से कीरतपुर की तरफ जा रहा था। उसके सामने से ट्रक (एचपी23ए-2422) कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ आ रहा था। ट्रक चालक ने अपने आगे जा रहे ट्रक (एचपी24-0873) को जल्दबाजी से ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से कीरतपुर की ओर जा रहे ट्रक से टक्कर लगा दी। इसके चलते तीनों ट्रकों में एक साथ टक्कर हो गई। हालांकि टक्कर में सभी ट्रक चालक बाल बाल बच गए हैं। वहीं टक्कर के बाद हाईवे के दोनों और जाम लग गया जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए। स्वारघाट थाना पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज रामपाल चौधरी ने बताया कि मौके पर छानबीन जारी है। पुलिस ने जाम को खुलवा दिया है।
--------------