{"_id":"5bbf8441bdec224fcd1daa83","slug":"111539277889-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से टकराने के बाद पलटी कार, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहाड़ी से टकराने के बाद पलटी कार, तीन घायल
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर पलटी कार, तीन घायल
पंजाब से बिलासपुर के अमरपुर में दोस्त की शादी में जा रहे थे युवा
एक को नालागढ़ किया गया रेफर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप डढवाल नामक स्थान पर पंजाब के मोगा के युवकों की टाटा सफारी कार पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क के एक तरफ को पलट गई है। हादसे में कार चालक और अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब 4 बजे बिलासपुर के स्वारघाट कस्बे के समीप डढवाल में पंजाब के मोगा शहर के युवकों की टाटा सफारी (एचआर21ई-7573) नियंत्रण खोने के बाद पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। इस कारण कार में सवार युवकों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार में सवार होकर सभी चारों युवक अपने दोस्त के शादी में भाग लेन के लिये बिलासपुर के अमरपुर जा रहे थे। जब इनकी टाटा सफारी कार किरतपुर से आगे स्वारघाट के समीप डढवाल स्थान में पहुंची तो इनके साथी कार चालक गुरमीत सिंह निवासी समालसर डाकघर बाघा पुराना जिला मोगा पंजाब ने अचानक कार के ऊपर से नियंत्रण खो दिया और पलक झपकते ही कार पहाड़ी से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार में सवार अन्य तीन साथियों को मामूली चोटें आई हैं।
कार चालक गुरमीत सिंह को हाथ और शरीर मे चोट लगी है। जिसे 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट में लाया गया है। स्वारघाट में उपचार के बाद चेकअप के बाद गुरमीत सिंह कार चालक को नालागढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जबकि उसके साथी अमित पाल निवासी फतेहगढ पंचतुर जिला मोगा को मामूली चोट के उपचार के बाद स्वारघाट अस्पताल से घर भेज दिया है, जबकि अन्य दो साथी नितिन व सोनी निवासी डरोली जिला मोगा बाल-बाल बच गए हैं एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।