{"_id":"5b51fd334f1c1b3e748b6234","slug":"111532099891-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी विजिलेंस ने एक सप्ताह में मांगा पूरा रिकार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी विजिलेंस ने एक सप्ताह में मांगा पूरा रिकार्ड
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने के आरोप से घिरे एक राजस्व अधिकारी का पूरा रिकार्ड एसपी विजिलेंस ने मंडी तलब किया है। इस संबंध में एसपी विजिलेंस मंडी ने डीएसपी विजिलेंस बिलासपुर को पत्र लिख कर पूरा रिकार्ड मुहैया करवाने को कहा है। डीएसपी एक सप्ताह में संबंधित विभागों से पूरा रिकार्ड लेकर एसपी कार्यालय मंडी को मुहैया करवाएगा।
उल्लेखनीय है कि फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने आरोप लगाया है कि 2015-16 में तत्कालीन कानूनगो रहे और वर्तमान में किसी दूसरे जिला में बतौर नायब तहसीलदार अपनी सेवाएं दे रहे अधिकारी ने गलत तरीके से पटवारी की नौकरी प्राप्त की थी लेकिन उक्त अधिकारी ने पटवारी की नौकरी प्राप्त करने के लिए गलत दस्तावेज मुहैया करवाए थे। इसके बाद इस संबंध में समिति ने विजिलेंस में एक शिकायत दी थी जिसके बाद विजिलेंस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इस संबंध में एसपी विजिलेंस डॉ. डीके चौधरी ने पत्र संख्या आर-एसवी एंड एएसबी/सीआर 6394 के माध्यम से विजिलेंस के बिलासपुर डीएसपी को पत्र लिख कर इस संबंध में सभी संबंधित विभागों से रिकार्ड लेकर एसपी कार्यालय मंडी को पूरी सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि विजिलेंस ने एक सूचना के जवाब में बताया है कि उक्त मामले की जांच तीन महीने में पूरी कर दी जाएगी। इसी कड़ी में विजिलेंस में उक्त अधिकारी का पूरा रिकार्ड डीएसपी विजिलेंस के माध्यम से मंडी मंगवाया है।
इनसेट...
एसपी ने पूछे हैं ये सवाल
एसपी ने पूछा है कि उक्त अधिकारी को किसी कोटे के तहत नौकरी दी गई है। क्या यह एक्स सर्विसमैन अवार्डी है या नहीं है। जो दस्तावेज पेश किए गए हैं वह नौकरी के लिए पात्र थे या नहीं। इन सभी दस्तावेज की छानबीन विजिलेंस पेश कर रही है।