फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एसडीएम से उलझना पड़ा महंगा, हजाम की दुकान बंद

एसडीएम से उलझना पड़ा महंगा, हजाम की दुकान बंद

Sat, 31 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम से उलझना पड़ा महंगा, हजाम की दुकान बंद
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट में एक हजाम को एसडीएम से उलझना महंगा पड़ गया। दुकान में गंदगी पाए जाने और बदतमीजी करने पर एसडीएम ने दुकान को बंद करवा दिया है। वहीं दुकानदार को तलब भी किया गया है। एसडीएम की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मामला शनिवार दोपहर का है, जब स्वारघाट के एसडीएम अनिल चौहान बाल कटवाने के लिए एक हेयर ड्रैसर की दुकान पर गए। एसडीएम ने बताया कि उक्त दुकानदार को अपने बारे में कोई परिचय नहीं दिया। बाल कटवाते समय एसडीएम अनिल कुमार ने नाई से आग्रह किया कि साफ कपड़े का प्रयोग करे। एसडीएम के उक्त आग्रह पर वह भड़क गया। जब उसने बदतमीजी की सारी सीमाएं लांघ दीं तो एसडीएम ने पुलिस थाना के कर्मचारियों को मौके पर ले जाकर सारे घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन

लोअर बाजार स्वारघाट में चंडीगढ़ केयर हेयर की दुकान पर एसडीएम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एसडीएम स्वारघाट अनिल कुमार के अनुसार दुकान में सफाई व्यवस्था खस्ताहाल पाई गई। हाथ धोने के लिए लगा हुआ वॉश वेशन भी गंदी हालत में पाया गया। कटे हुए बाल दुकान के अंदर इधर-उधर बिखरे पड़े हुए थे। कटिंग व शेविंग के लिए प्रयोग में लाया जा रहा कपड़ा गंदी हालत में था। वहीं दुकान में पॉलिथीन के लिफाफे भी मिले हैं। लोअर बाजार स्वारघाट के उक्त हजाम सुरजीत कुमार को एसडीएम कार्यालय स्वारघाट में तलब किया गया है। एसडीएम ने बताया कि दुकान में भारी खामियां पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जब तक खामियों को दूर नहीं किया जाता दुकान बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed