फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिन जंगलों में अवैध खैर कटान वहीं लगाई आग

जिन जंगलों में अवैध खैर कटान वहीं लगाई आग

Wed, 28 Mar 2018 09:48 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
जिन जंगलों में अवैध खैर कटान वहीं लगाई आग
लैहड़ी और दुलहेत जंगल में काटे गए हैं सैकड़ों पेड़ - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)।
अवैध खैर कटान के साक्ष्य खत्म करने के लिए अब वन माफिया ने जंगलों को आम लगाना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे विजिलेंस का शिकंजा कस रहा है वैसे माफिया में भी हड़कंप मचा है। अब जंगलों से ठूंठ मिटाने के लिए जंगलों को आग लगाई जा रही है।

आग लगाने के बाद भी वन विभाग कड़े कदम नहीं उठा पा रहा है। उल्लेखनीय है कि लैहड़ी पंचायत क्षेत्र के समीपवर्ती लैहड़ी और दुलहेत के जंगलों में सोमवार देर रात से आग लगी है। यह क्षेत्र वन रेंज श्री नयना देवी के तहत आता है। यहां से हजारों पेड़ खैर के काटे गए हैं। इसकी जांच विजिलेंस कर रही है।
विज्ञापन


काबिलेगौर है कि नयना देवी के जंगलों से हजारों की संख्या में खैर के पेड़ों का अवैध कटान होने का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। अवैध कटान का मामला उजागर होने के बाद विजिलेंस की ओर से मुकदमा दर्ज करके जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हफ्ते पहले भी अवैध कटान के साक्ष्य जुटाने के लिए आला अधिकारी भी इन जंगलों की खाक छान चुके हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर लैहड़ी पंचायत के कुछ समाजसेवियों का कहना है कि लैहड़ी व दुलहेत के सरकारी जंगलों में सोमवार देर रात से भड़की आग के पीछे वन माफिया का हाथ होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दो हफ्ते पहले विजिलेंस की एक टीम लैहड़ी और दुलहेत के जंगलों का सर्वेक्षण करके वापस लौट चुकी है। इस लिहाज से साफ तौर पर यह बात सामने नजर आती दिख रही है कि लैहड़ी व दुलहेत के जंगलों में भारी संख्या में हुए खैरों के अवैध कटान के बचे हुए ठूठों और साक्ष्यों को मिटाने में वन माफिया आजकल सक्रिय हो गया है।


बताया जा रहा है कि लैहड़ी, दुलहेत, नेहला और ग्वाल्थाई जंगल में भी भारी संख्या में वन माफियाओं ने स्थानीय लोगों की पैसे का लालच देकर हजारों खैरों की बलि दे दी है। बाद में माफियाओं ने खैर पंजाब के रास्ते बड़ी आसानी से ठिकाने लगाने का काम भी अंजाम दे दिया है।

इधर, इस बारे में डीएफओ सरोज भाई पटेल ने बताया कि वन विभाग की टीम आज मौके पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed