फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बैरी में तीन दुकानें जलीं, 20 लाख का नुकसान

बैरी में तीन दुकानें जलीं, 20 लाख का नुकसान

Tue, 16 Jan 2018 11:02 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
बैरी में तीन दुकानें जलीं, 20 लाख का नुकसान
- फोटो : amarujala
बरमाणा (बिलासपुर)। बैरी चौके में तीन दुकानों में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे में आग लग गई। अग्निकांड में तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना लोगों ने फायर स्टेशन कोलडैम को दी। जहां से फायर अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जबकि साथ लगती एक अन्य दुकान को जलने से बचा लिया गया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 4 बजे बैरी चौक पर स्थित इंद्र सिंह ठाकुर की दुकानों में अचानक आग लग गई। पड़ोसी गोगी और तिलक राज ने देखा कि दुकान के अगले हिस्से को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। आग लगने की सूचना सेडपा स्थित कोल डैम सीआईएसएफ फायर स्टेशन, बरमाणा थाना और दुकान के मालिक को दी। सूचना मिलते ही कोलडैम सीआईएसएफ अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। सीआईएसएफ फायर विंग के मुख्य आरक्षी कमल सिंह ने बताया आग पर काबू पा लिया गया। दुकान मालिक इंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 4.30 बजे उन्हें मिली। दुकान के अंदर रखे पंखे, बिजली का सामान, एलसीडी, फ्रीज, एएसी, बर्तन, प्लास्टिक का सामान आदि कई महंगी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। अगर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू नहीं पाती तो चौथी दुकान भी जलकर राख हो सकती थी। उधर, दमकल विभाग सेडपा के फायर कमांडर भूपेंद्र चौहान ने बताया कि आग से संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। उधर, एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed