{"_id":"59b585d94f1c1bfe7f8b5cf0","slug":"111505068505-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लेने वाले शख्स ने ट्रक से उड़ाए 31 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट लेने वाले शख्स ने ट्रक से उड़ाए 31 हजार
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)।
पुलिस थाना स्वारघाट में सेब छोड़कर लौट रहे ट्रक से 31 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक के अनुसार आरोपी को उसने लिफ्ट पर दी। मगर इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने मौका पाकर ट्रक से करीब 31 हजार रुपये की रकम उड़ा ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक राकेश कुमार कुल्लू से सेब का ट्रक भर कर दिल्ली गया था। यहां सेब छोड़ने की एवज में 31 हजार रुपये ट्रक किराया मिला था। वह पैसों को ट्रक में डेश बोर्ड में रखकर बिलासपुर आ रहा था। स्वारघाट के करीब 15 किलोमीटर दूर गरामौड़ा (टोल बैरियर) के पास एक व्यक्ति ने उससे देर रात को लिफ्ट ली। इस पर ट्रक चालक ने उसे बिठा लिया। इसके बाद ट्रक स्वारघाट से दो किलोमीटर पीछे एक ढाबे के पास ट्रक को रोका। यहां वह शौच के लिए बाहर निकला। इसी बात का फायदा उठाकर ट्रक के लिफ्ट लेकर बैठे शख्स ने ट्रक के डेश बोर्ड में रखे किराये के 31 हजार रुपये चुरा लिए और वह मौके से फरार हो गया। जब चालक वापस आया तो उसने डेश बोर्ड के कवर को खुला देखा। जब उसने जांच की तो उसके भीतर पैसे गायब थे। इसके बाद उसने तत्काल ही इसकी सूचना मालिक को दे दी। ट्रक मालिक ने स्वारघाट थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि स्वारघाट में ट्रक चालक से पैसे चुराने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।