फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पीओ सैल ने पंजाब से पकड़ा भगौड़ा

पीओ सैल ने पंजाब से पकड़ा भगौड़ा

Sat, 15 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पीओ सैल ने पंजाब से पकड़ा भगौड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला पुलिस के पीओ सैल ने भगौड़े को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट ने सड़क हादसे के मामले में भगौड़ा घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार देर रात मिली सूचना के आधार पर पकड़ा है। उसे आगामी कार्रवाई के लिए थाना कोट के हवाले कर दिया गया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। जानकारी के अनुसार परगट सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी गोसवाड़ तहसील तरणताल पंजाब टैंकर ड्राइवर ने एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद परगट सिंह के खिलाफ भादंसं की धारा 279,337 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद मामला सीजेएम कोर्ट में चला। मगर कोर्ट के बार-बार समन करने के बाद भी आरोपी परगट सिंह कोर्ट में मौजूद नहीं हुआ। यही नहीं आरोपी ने अपनी पैतृक संपत्ति भी बेच दी और दूसरे स्थान पर चला गया। इसके बाद पुलिस के पीओ सैल ने आरोपी को पंजाब के होशियारपुर, तरणताल, रोपड़ और जालंधर सहित अन्य स्थानों में तलाश किया। मगर आरोपी का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी दौरान पीओ सैल को सूचना मिली की आरोपी पंजाब के खानपुर खुई में है। इसके बाद टीम के प्रभारी एचसी दौलत राम और महेंद्र कपिल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोट थाना में आगामी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। यहां से उसे कोर्ट में पेश करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया की पुलिस की पीओ सैल की टीम ने कोर्ट से भगौड़ा घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed