{"_id":"5b40d5eb4f1c1b08278b5185","slug":"101530975723-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छड़ोल स्कूल में गिरा छत का हिस्सा, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छड़ोल स्कूल में गिरा छत का हिस्सा, टला बड़ा हादसा
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छड़ोल में शनिवार को एक कमरे की छत का हिस्सा नीचे गिर गया। गनीमत रही कि इन दिनों स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया लेकिन अगर यह छत कक्षा में बैठे बच्चों पर गिरी होती तो कुछ भी हो सकता था। जिस कमरे में यह छत का हिस्सा गिरा है, वहां पर छठीं व सातवीं कक्षा के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं लेकिन आजकल स्कूल में छुट्टियां चल रही हैं। अगर यह छत छुट्टियां खत्म होने के बाद गिरती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
भूरी लाल गर्ग ने बताया कि दोपहर के समय वह पाठशाला के प्रमुख कार्यालय में काम कर रहा थे, जैसे ही भवन की दूसरी मंजिल में धमाके की आवाज आई, वह एक दम बाहर की ओर भागे। जब उन्होंने ऊपर जा कर देखा तो पाठशाला के अंदर लेंटर का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिरा हुआ था।
उधर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान बलवीर सिंह का कहना है कि उन्हें दो बजे के करीब स्कूल से फोन आया कि पाठशाला की छत गिर गई है। मौके पर गया और देखा कि कमरे के अंदर एक लेंटर का हिस्सा गिरा था। बलवीर का कहना है पाठशाला में कमरों कि जरूरत है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में नए कमरे बनाए जाएं। प्रधानाचार्य जगतपाल ने बताया कि इसकी सूचना हमें मिल चुकी है। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को बता दिया जाएगा।