{"_id":"658c15392ebe3150ee0061d0","slug":"crime-news-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-10748-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर बढ़ने लगे नकाबपोश बदमाशों के हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर बढ़ने लगे नकाबपोश बदमाशों के हमले
विज्ञापन
कार पर डंडों से किया हमला, चालक ने वाहन भगाकर बचाई अपनी जान
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं, पुलिस के हाथ खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नकाबपोश बदमाशों ने एक बार फिर फोरलेन से गुजर रही एक कार पर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि चालक ने कार भगाकर अपनी जान बचाई। व्यक्ति ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की है, जिस पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
नकाबपोश बदमाशों की ओर से मारपीट और लूटपाट करने की यह तीसरी घटना है। हालांकि पुलिस की जांच अभी तक सिर्फ संदिग्धों से पूछताछ ही पहुंच पाई है। ताजा घटना की शिकायत दीपक कुमार निवासी सुंदरनगर ने दी है। शिकायत में बताया है कि 23 दिसंबर की रात को पंजाब के मोगा से अपनी कार में फोरलेन से होता हुआ सुंदरनगर जा रहा था। टीहरा टनल के पास करीब 10 नकाबपोश बदमाशों ने कार को रुकवाया। उन लोगों ने कार पर डंडे से हमला करने का प्रयास किया। कार को भगाकर अपनी जान बचाई। बता दें कि ऐसी ही एक घटना दिवाली से एक रात पहले हुई थी। सिरमौर के दो व्यक्ति अपनी कार का टायर बदल रहे थे। इसी बीच हाथों में डंडे लिए बदमाश उनके पास पहुंच गए। दोनों व्यक्तियों ने छुपकर अपनी जान बचाई थी। बदमाशों ने कार के शीशे तोड़ दिए थे। इस मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की थी, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। इससे पहले सुंदरनगर के एक और व्यक्ति ने भी फोरलेन पर नकाबपोश व्यक्तियों की ओर से लूटपाट करने की शिकायत दी है।
इनसेट
सदर से चल रहा फोरलेन थाना
फोरलेन पर यातायात व्यवस्था और घटनाओं की जांच के लिए अलग से थाना बनाया जाना है। अभी यह सदर थाना के पुराने भवन से चल रहा है। फोरलेन थाने के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। थाने को औहर स्थित एक भवन में किराये पर चलाने की भी योजना है।
विज्ञापन
कोट्
मामले को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। पुलिस दिन-रात फोरलेन पर गश्त कर रही है। यदि किसी के साथ कोई घटना होती है तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दें। शिकायत टोल फ्री नंबर 1033, पुलिस कंट्रोल रूम बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-221059 और 01978-221060 पर कर सकते हैं। -मदन धीमान, पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी मुख्यालय