फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

लोहे के पाइप चोरी करते ट्रक चालक गिरफ्तार

Tue, 22 Dec 2020 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत बरमाणा सीमेंट कारखाने मेें तैनात सुरक्षाकर्मी ने हजारों रुपये की लोहे के पाइप चोरी करते हुए एक ट्रक चालक को पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को बरमाणा सीमेंट कारखाने के आउट गेट के पास सुरक्षा कर्मी चमन लाल ड्यूटी पर तैनात था। करीब 100 मीटर की दूरी पर एक ट्रक चालक लोहे के पाइप चोरी करके ट्रक में डाल रहा था। चमन लाल ने इस बात की सूचना तुरंत अपने सुपरवाइजर प्रेम सिंह को दी। दोनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो ट्रक नंबर एचपी 65-0940 में लोहे के पाइप लोड किए जा रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि लोहे के पाइप की कीमत लगभग 70 हजार आंकी गई है। पुलिस ने प्रेम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया कि पाइप चोरी करते हुए ट्रक चालक को पकड़ा गया है। मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 23 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed