{"_id":"5eb6d1678ebc3e906c6eeee5","slug":"crime-bilaspur-news-sml332517920","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन की अवहेलना और नोटिस फाड़ने पर दो भाइयों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन की अवहेलना और नोटिस फाड़ने पर दो भाइयों पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के तहत ग्राम पंचायत बलोह में होम क्वारंटीन की अवहेलना और घर के बाहर लगाए गए नोटिस को फाड़ने के आरोप में तलाई पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है।
मिली जानकारी अनुसार बलोह पंचायत के गांव रियाणा का एक व्यक्ति चार पांच दिन पहले नालागढ़ से अपने घर आया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने उसे 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने को कहा था। उसके मकान पर होम क्वारंटीन का नोटिस लगाया गया था। लेकिन होम क्वारंटीन व्यक्ति ने सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए घर से बाहर आना-जाना नहीं छोड़ा। साथ ही पंचायत की ओर से लगाए गए पोस्टर को उसके छोटे भाई ने फाड़ दिया। बलोह पंचायत प्रधान ने तलाई पुलिस थाने में रियाणा निवासी वरुण शर्मा और उसके भाई आर्यन के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर उपरोक्त दोनों भाइयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 34 और धारा 51 बी डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।